Thursday, May 26, 2016

भूकंप- क्यूशू जापान में



         भूकंप- क्यूशू कुमामोतो जापान में 


14 अप्रैल को एक भूकंप कुमामोतो शहर में आया था। इस भूकंप का केन्द्र कुमामोतो शहर से उत्तर- पश्चिम की ओर 12 किलोमीटर की दूरी पर था। इसके बाद 140 से अधिक हलचल 2 दिनों में महसूस किये गये।इसके कारण 10 लोगों की मौत हो गई और 880 से अधिक लोग घायल हो गये ।क्यूशु के पहाड़ों में कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ। जिसके कारण सड़क के द्वारा यातायात भी प्रभावित हुआ। प्राकृतिक गैस का पाइप फटने के कारण कई कुमामोटो के कई घरों में इसे बंद कर दिया गया।

जापान के समयानुसार 16 अप्रैल के रात 1:25 को बजे (भारतीय समयानुसार 15 अप्रैल रात 11:55 बजे को) 7.0 तीव्रता का भूकंप उत्तर कुमामोतो में आया।यह जगह क्यूशू द्वीप में स्थित है, जो जापान के दक्षिण-पश्चिम भाग में है। इसके बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई 
इस भूकंप में 19 लोगों की मौत हुई और एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस को कुमामोतो से 300 कॉल आई ,इसमें 100 ओइटा से थी। इसके बचाव कार्य में जापानी सेना के 1,600 अतिरिक्त बलों को रखा गया था। इस भूकंप का प्रभाव दक्षिण कोरिया तक पड़ा।